तनाव : दलित की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव, हत्या किए जाने का लगाया आरोप

तनाव :  दलित की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव, हत्या किए जाने का लगाया आरोप
Spread the love

रुड़की। बेलडा गांव में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज रुड़की में मित्तल टेंट हाउस के यहां काम करता था। रात को  अपना काम करके वह बाइक से  गांव जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने गोबर से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर रखी थी, इसे हटाने को लेकर जब कहा गया तो  वहां मौजूद  लोगों ने उस पर सरियों से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया और बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। ग्रामीणों कहना है कि इसके पीछे गांव के कुछ दबंग लोग हैं। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगी रही। पुलिस ने गोबर लदी ट्राली भी कब्जे में ली है। कोतवाली में भीड़ बढ़ने पर आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया, जबकि एएसपी निहारिका तोमर भीड़ को समझाने का प्रयास करती रहीं।

Parvatanchal