डेंगू: कंट्रोल रूम शुरू होने से अब तक आयी 857 कॉल्स

डेंगू: कंट्रोल रूम शुरू होने से अब तक आयी 857 कॉल्स
Spread the love

प्लेट्लेट्स के लिए 355 कॉल का किया गया समाधान

देहरादून। जनपद में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला स्तरीय टीम एवं मजिस्ट्रेट को जनपद अवस्थित चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने महन्त इन्दिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक व पैथोलॉजी लैब, आरना पैथोलॉजी लैब, मेडिप्लस हॉस्पिटल, सिद्धीविनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डेंगू कन्ट्रोल रूम शुरू होने से आज शाम 07 बजे तक कुल 857 कॉल प्राप्त हुई। जिनमें से 849 का समाधान किया गया है। जिनमें बैड के लिए 46, चिकित्सक परामर्श हेतु 100, प्लेटलेटस हेतु 355 कॉल आयी।  इन सभी का समाधान कर लिया गया है। फॉगिंग के लिए 350 काल प्राप्त हुई हैं जिनमें से 342 का समाधान किया गया है। जबकि अन्य कॉल पर कार्यवाही की जा रही है।

Parvatanchal