बड़ी खबर: अजय सिंह बने दून के नये कप्तान, कुंवर को मिली डीआईजी अभिसूचना की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह को राजधानी की कमान सौंपी गयी है। जबकि देहरादून के एसएसपी/ डीआईजी दिलीप सिंह कुंवर को डीआईजी अभिसूचना बनाया गया है।
पुलिस महकमे में हुए ट्रांसफर
IPS नीलेश आनंद भरणे को आईजी कुंमाऊ से आईजी पी एंड एम,
IPS अजय सिंह को हरिद्वार से देहरादून SSP की मिली जिमेदारी,
IPS योगेंद्र रावत को डीआईजी अभिसूचना से डीआईजी कुंमाऊ की मिली जिमेदारी,
IPS दलीप सिंह कुंवर को डीआईजी अभिसूचना भेजा गया,
IPS प्रहलाद नारायण मीणा को SSP नैनीताल बनाया गया,
IPS पंकज भट्ट को नैनीताल एसएसपी से हटा कर सेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया,
IPS प्रमेंद्र डोबाल को एसपी चमोली से हटाकर हरिद्वार का SSP बनाया गया,
IPS रेखा यादव को एसपी ट्रैफिक हरिद्वार से हटाकर एसपी चमोली बनाया गया,

