जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज,जांच शुरू

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज,जांच शुरू
Spread the love

हरिद्वार। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज को उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
श्रीमहंत महेश पुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
महंत महेश पूरी के अनुसार जिन अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी गईं, उससे अब भी लगातार दोबारा कॉल किए जा रहे हैं और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकियां दी जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय हरिगिरी महाराज धार्मिक यात्रा पर निकले थे और वृंदावन से हरियाणा जा रहे थे।
महंत महेश पुरी ने बताया कि लगातार धमकियों को देखते हुए सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। धमकियों के बाद अखाड़े के साधु संतों में चिंता का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस बारे में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत करने वाले की लोकेशन सर्च की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Parvatanchal