जालसाज़: नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप,चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

जालसाज़: नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप,चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

रुद्रपुर। रोजगार के लिए दुबई भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 2-30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खेड़ा कालोनी वार्ड 17 रुद्रपुर निवासी राजेश कुमार शर्मा पुत्र स्व- रमाशंकर शर्मा  ने मिथुन हालदार पुत्र सुनील हालदार, राजू हालदार पुत्र सुनील हालदार, सुनील हालदार पुत्र अज्ञात निवासी जगतपुरा ट्राजिट कैम्प, सतपाल सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम मलसा किच्छा के विरूद्ध कोर्ट में वाद दायर किया।  उसका आरोप है कि गुरबाज सिंह व उसकी कुछ वर्ष पूर्व मिथुन हालदार से जान पहचान हुयी।
मिथुन ने बताया कि वह और उसका भाई राजू हालदार लोगों को नौकरी का वीजा देकर विदेश भेजने का कार्य करते हैं और वहाँ पर लोगों की मोटी सैलरी पर अच्छी नौकरी लगवाते हैं। उन्होंने पीड़ितों को भी दुबई भेजने की बात की और कहा कि वहां पर उन्हें लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये सैलरी व फ्री खाना  मिलेगा। मिथुन उसको अपने आफिस लाया और वहाँ अपने भाई राजू हालदार, पिता सुनील हालदार, सतपाल सिंह  व गुरबाज सिंह, जिसे अपना पार्टनर बताया से मुलाकात करवायी। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी लगवाने में लगभग 2 से ढाई लाख रुपये का खर्चा आता है। बताया कि एक सुनियोजित षडयन्त्र के तहत उसे अपनी बातों में फंसा लिया और कहा कि अभी  आँफिस में एक स्कीम चल रही है। अगर वह आज ही रजिट्रेशन कराता है तो 10 प्रतिशत का डिस्काउन्ट दिया जायेगा। उससे रजिट्रेशन के नाम पर 15 हजार रुपये नकद जमा करवा दिये और दो दिन के भीतर सभी मूल दस्तावेज आदि प्रपत्र जमा करने को कहा । धीरे-धीरे उक्त लोगों ने उससे विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख 30 हजार रुपये ले लिये।  आरोप है कि उसेे दुबई का एक फर्जी वीजा का प्रपत्र भी दिया गया और विदेश भेजने हेतु टाल मटोल करने लगे। साथ ही 1 लाख रुपये की और माँग करने लगे। आरोप है कि मना करने व अपनी धनराशि की मांग करने पर उपरोत्तफ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।  मिथुन हालदार, राजू हालदार, सुनील हालदार,व सतपाल सिंह द्वारा प्रार्थी के साथ एक सुनियोजित षडयन्त्र रच विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की गयी है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवारई नहीं हुई। उसे मजबूरन कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर  आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal