जायजा: कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा, पुनर्वास की उठाई मांग

जायजा: कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा, पुनर्वास की उठाई मांग
Spread the love

 

नई टिहरी।  प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भिलंगना के आपदा प्रभावित गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों का हाल जाना। कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। साथ ही भूस्खलन के कारण कई गांव खतरे की जद में आ चुके हैं। ऐसे में खतरे की जद में आए गांव का सरकार को तत्काल पुनर्वास करना चाहिए। बुधवार को विधायक विक्रम नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आपदा प्रभावित चंदला,मैंडू, कनियाज, चंदला, देवलंग,मेडू सिंधवाल गांव, भाटगांव, कनियाज,गवाणा, कंडारगांव,जोगियाड़ा, रैय डांग घुत्तू, निशवाली, भाटगांव का पैदल भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। कहा कि सरकार को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए बढचढ़ कर आगे आना चाहिए। प्रभावितों के पुनर्वास को सुरक्षित स्थानों पर भूमि का चयन करना चाहिए। कहा कि आपदा प्रभावित गांव के आवागमन के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों को खुलवाने, पेयजल योजनाओं की मरम्मत से लेकर अन्य जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता से बहाल की जानी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट,पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, लक्ष्मी जोशी, गब्बर सिंह रावत, विरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, बद्री सिंह, चंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Parvatanchal