जयहिंद: उत्तराखंड का एक और सपूत श्रवण सिंह चौहान लद्दाख सीमा पर शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

जयहिंद: उत्तराखंड का एक और सपूत श्रवण सिंह चौहान लद्दाख सीमा पर शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
Spread the love

 

देहरादून। उत्तरकाशी जनपद का एक और लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है, तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात जवान उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव के श्रवण सिंह चौहान की अचानक तबियत बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
बता दें कि श्रवण सिंह चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में तैनात थे। बीते रोज अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचा है। चंडीगढ से भारतीय सेना के एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल पार्थिव शरीर लाया जा रहा है। श्रवण के अन्य दो भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं। उनके माता पिता गांव में खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। शहीद श्रवण 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 27 वर्षीय श्रवण के शहीद होने की सूचना पर गांव व क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। श्रवण सिंह चौहान अविवाहित बताये जा रहे हैं।

Parvatanchal