जन सुविधा: डीएम के निर्देशन में यहां लगाया गया बहुद्देशीय शिविर, अधिकांश मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण
टिहरी (गढ़वाल)। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ सौरभ गहरवार के निर्देशन में आज जिला विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में राजकीय इंटर काॅलेज ठांगधार, ग्राम पंचायत सौड़, विकास खंड चंबा में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 13 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरण संबंधित विभागों को प्रेषित कर त्वरित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, 52 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 24 लोगों के नेत्रों की जांच की गई।
शिविर में सीएओ अभिलाषा भट्ट, एसीएमओ एल.डी.सेमवाल, डीएसडब्लूओ के.एस. चौहान, डीपीआरओ एम.एम.खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।


