खूनी सनक: तेलंगाना में एक साथ 6 की नृशंस हत्या, पोक्सो आरोपी ने अपनी पत्नी-बच्चे सहित सभी को चाकू से गोद डाला
तेलंगाना (आरएनएस)। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शनिवार की सुबह एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बच्चों समेत कुल 6 लोगों की चाकू गोदकर नृशंस हत्या कर दी. आरोपी पॉक्सो मामले में जमानत पर छूटा था. वारदात के बाद आरोपी फरार है और उसने अपने माता-पिता को फोन कर खुदकुशी की बात कही है.
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद वीभत्स घटना सामने आई है. जमानत पर छूटे पॉक्सो केस में आरोपी 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार ने अपनी पत्नी सहित 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकुमार उस नाबालिग लड़की और उसके परिवार से रंजिश रखता था, जिसकी शिकायत पर उसके खिलाफ पोक्सो का केस दर्ज हुआ था. जमानत पर छूट कर आने के बाद आरोपी राज कुमार ने पॉक्सो केस की पीड़िता, उसकी मां, दादी के अलावा अपनी पत्नी सरिता और उसके दो मासूम बच्चों को चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार के खिलाफ 16 मई को एक गंभीर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला की शिकायत पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी.
जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आते ही आरोपी राज कुमार ने बिना किसी रहम के एक-एक कर छह लोगों को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

