खलबली: खाई में मिले दो युवकों के शव, देखने वालों में मचा हड़कंप

खलबली: खाई में मिले दो युवकों के शव, देखने वालों में मचा हड़कंप
Spread the love

नैनीताल। जिले के गेठिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाई में दो युवकों की डेड बॉडी मिलीं। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने खाई में दो युवकों के शव पड़ देखे। इससे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को युवकों से शव खाई में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई होगी। माना जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे होंगे। बाइक दुर्घटना होने से दोनों खाई में जा गिरे होंगे। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal