शिकंजा: खड़े वाहन से आटा और तेल चुराकर भाग रह दो गिरफ्तार

शिकंजा: खड़े वाहन से आटा और तेल चुराकर भाग रह दो गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। लोगों ने वाहन से आटा व रिफाइंड चोरी कर भाग रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिन्यालीसौड़ निवासी विकास राणा ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गंगोत्री ट्रा के नाम से आदर्श ग्राम ऋषिकेश में दुकान है। उक्त कम्पनी में लगी उसकी गाड़ी कामर्शियल बोलेरो पिकअप बीती रात्रि में बस अड्डा परिसर में खड़ी थी, जिसमें कुछ परचून का सामान था जिसको लेकर उसको उत्तरकाशी जाना था । शनिवार सुबह लगभग समय साढे ग्यारह बजे लगभग दो व्यक्ति स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल से आये और उसकी गाड़ी से दो आटा बैग 10-10 किलो  और फॉर्चून कच्ची धानी तेल की पेटी जिसमें 10 पैकट तेल एक- एक किलो के थे, को दोनों व्यक्ति चोरी के सामान के साथ अपनी मोटर साईकिल से भागने की कोशिश करने लगे थे। इनको भागते देख उसने व गोविन्द अग्रवाल व सोनू व अन्य लोगों राकेश गुसाईं व दाताराम ने दोनों व्यक्तियों को मौके पर सामान के साथ धर दबोचा। मौके पर और लोग भी आ गये थे। मौके पर दोनों से पूरा नाम पता पूछने पर फॉर्चून पेटी पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम अमन पुत्र पूरब सिंह निवासी 14 बीघा मुनि की रेती हाल किरायेदार आदर्श ग्राम आईएसबीटी रोड ऋषिकेश बताया तथा 02 आटा बैग पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पंकज पुत्र स्व राजेंद्र  निवासी गली नंबर 11 ढालवाला जनपद टिहरी गढ़वाल बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से इनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Parvatanchal