क्रोध: कहासुनी के दौरान हो गई ससुर की मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में बहू गिरफ्तार

क्रोध: कहासुनी के दौरान हो गई ससुर की मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में बहू गिरफ्तार
Spread the love

 

उत्तरकाशी। कहासुनी में ससुर के सिर पर डंडे के वार से मौत के मामले में एक महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बीते दिवस डुंडा ब्लॉक के गाजणा स्थित न्यूगांव निवासी मुकेश ने कोतवाली उत्तरकाशी पर अपने पिता की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी 32 वर्षीय विमला देवी ने बीते दिवस शाम को उनके पिता 62 वर्षीय हुकम सिंह के साथ झगड़ा किया। झगड़े के दौरान विमला ने अपने ससुर के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर बीएनएस की धारा 105 में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।
एसपी के निर्देशन में मामले की विवेचना एसआई दीपक रावत के सुपुर्द की गयी। कोतवाली पुलिस टीम ने उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये मात्र 4-5 घंटे के अन्दर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। एसआई दीपक रावत ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Parvatanchal