सनसनी: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव, पार्क प्रशासन में हड़कंप
नैनीताल। रविवार सुबह रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में वन कर्मियों को एक बाघिन का शव मिला, जिससे विभागीय कर्मियों में हडकंप मच गया। वन विभाग ने बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बाघिन के शव पर चोट के निशान हैं, सिर से काफी खून बह रहा था। वहीं मौके पर हाथियों के झुंड के भी निशान दिखाई दिए हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघिन को हाथियों के झुंड मारा होगा। इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत की सही वजह का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। फिलहाल मौके पर वन कर्मियों की टीम जांच पड़ताल में लगी है।

