केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को परोसा भंडारा

केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को परोसा भंडारा
Spread the love

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ में हैं। आज राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। इससे पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर जब राहुल गांधी बाबा के केदार की अरती में शामिल हुए तो उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ जुट गई।

रविवार को केदारनाथ में राहुल गांधी ने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिला कर सबका दिल जीता।  इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से आरती में शामिल होने आए भक्तों को चाय पिलाई। राहुल ने वहां पहुंचे समर्थकों को निराश नहीं किया और सबको हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी गई और सीमित लोग ही आरती में शामिल हुए।

वहीं, उन्होंने भक्तों को चाय पिलाकर सेवा भी की।  वह दोपहर दो बजे उनके हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ स्थित एमआई-26 हेलिपैड पर लैंड किया। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी हेलिपैड से मंदिर तक पैदल ही पहुंचे। इस दौरान वह यात्रियों का अभिवादन करते रहे।

Parvatanchal