कामयाबी: मोटी रकम ठगने की आरोपी महिला को पुलिस ने धर दबोचा हरियाणा से
अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर वसूले थे लाखों रुपए
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। 4 मई को एक स्थानीय व्यक्ति ने कोतवाली कोटद्वार में दी गई तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी वीडियो एडिट कर अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे करीब साढ़े तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियोग में संलिप्त अभियुक्ता पवन पुत्री दिलबाग सिंह, निवासी ग्राम डूढीपुर नौशेरा मज्जा सिंह, थाना शेखवा, जिला- गुरुदासपुर पंजाब, हाल- निवासी किरायेदार दीपक कुमार, निकट कृष्णा मार्केट टेरी शॉप बिनोला, थाना- बिलासपुर को बिलासपुर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र यादव, महिला होमगार्ड मंजू रावत शामिल थे।

