एक्शन: ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने 7 ढोंगी बाबाओं को भेज दिया सलाखों के पीछे

एक्शन: ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने 7 ढोंगी बाबाओं को भेज दिया सलाखों के पीछे
Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ऐसे बहुरूपियों को गिरफ्तार किया है जो भगवा कपड़े पहनकर और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे थे। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ निर्देश दिए थे कि आस्था के नाम पर खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शनिवार को जब पुलिस की टीम ज्वालापुर इलाके में गश्त कर रही थी, तब उन्होंने देखा कि कुछ ढोंगी बाबा बीच सड़क पर जादू-टोना और तंत्र-विद्या का प्रदर्शन कर रहे थे।आरोपी स्थानीय निवासियों और बाहर से आए यात्रियों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। इनकी हरकतों की वजह से वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी और माहौल खराब होने का डर था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति बिगड़ने से पहले ही 7 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ये आरोपी असली साधु नहीं हैं, बल्कि धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर लोगों को डराने और लूटने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोग न केवल कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं, बल्कि वे हरिद्वार जैसी पवित्र जगह की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

Parvatanchal