ईरान इज़राइल युद्ध: इज़राइल ने फिर शुरू किए हमले, हूती समूह ने किया ईरान को समर्थन का ऐलान

ईरान इज़राइल युद्ध: इज़राइल ने फिर शुरू किए हमले, हूती समूह ने किया ईरान को समर्थन का ऐलान
Spread the love

जरायली सेना ने तेहरान में ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। सेना ने शुक्रवार तडक़े यह घोषणा की। हमले की इस कार्रवाई से पहले इजरायली सैन्य प्रमुख इयाल ज़मीर ने कुछ घंटों पहले कहा था कि इजरायल ईरान में अपने हमलों के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चरण में शासन की नींव और उसकी सैन्य क्षमताओं पर हमलों को और तेज किया जाएगा। श्री ज़मीर ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि शनिवार को शुरू हुए अमरीका-इजरायल के संयुक्त अभियान के बाद से इजरायली युद्धक विमान लगभग 2,500 हमले कर चुके हैं और 6,000 से अधिक बम गिराए जा चुके हैं। इजरायली सैन्य प्रमुख ने कहा कि ईरान की लगभग 80 प्रतिशत हवाई रक्षा प्रणाली (एरियल डिफेंस सिस्टम) नष्ट कर दी गई है।

हूती समूह ने किया ईरान को समर्थन देने का ऐलान
सना। यमन के हूती समूह के नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने कहा है कि वे ईरान के साथ खड़े हैं और जरूरत पडऩे पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हूती नियंत्रित अल-मसीरा टीवी चैनल पर प्रसारित एक टेलीविजन भाषण में श्री मलिक ने कहा कि अगर घटनाक्रम की मांग हुई, तो किसी भी क्षण हमारी उंगलियां ट्रिगर पर होंगी। उन्होंने इसे केवल किसी एक पक्ष के संघर्ष के बजाय पूरे देश की लड़ाई बताया है। हुती नेता ने कहा कि इजरायल और उसके तमाम साथियों का इरादा बिना किसी नियंत्रण, प्रतिबंध या प्रतिबद्धता के देश के स्वतंत्र लोगों के खिलाफ खुली जंग छेडऩा है। श्री मलिक ने चेतावनी दी कि दुश्मन ठिकानों की एक सूची तैयार कर रहा है और कुछ अरब देशों से वित्तीय सहायता मांग रहा है तथा हथियारों का जखीरा जमा कर रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों से शुक्रवार को एक साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील समय में एक महत्वपूर्ण संदेश होगा और इसका उद्देश्य ईरानी जनता के प्रति यमनी लोगों के पूर्ण समर्थन की पुष्टि करना है।

Parvatanchal