आवाज़: जौनसार क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

आवाज़: जौनसार क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

 

विकासनगर।  जौनसार में बढ़ रहे नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर रुद्र सेना ने चकराता के नव नियुक्त थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नशा तस्करी के चलते क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। रुद्र सेना संस्थापक राकेश सिंह तोमर ने थानाध्यक्ष को बताया कि जौनसार बावर का हर गांव, कस्बा नशे की चपेट में आने लगा है। इसका सीधा असर युवाओं पर पड़ रहा है। क्षेत्र के कई युवा स्मेक जैसे खतरनाक नशे की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा नशा तस्करों का नेटवर्क पछवादून में सक्रिय है जो जौनसार बावर में भी अपनी जड़ें फैलाने लगा है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग खोखे, ठेली लगाकर सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर रहे हैं। समय रहते ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना जरूरी है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि रुद्र सेना जल्द ही नशे के विरुद्ध क्षेत्र के हर गांव, कस्बे और शहर में जागरूकता रैली निकालेगी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष रावत, भीम सिह, केशर सिंह चौहान, सतीश चौहान, अनूप भारती, अंकित तोमर, राजेन्द्र चौहान, युद्धवीर तोमर, बॉबी चौहान, विपिन जोशी आदि शामिल रहे।

Parvatanchal