आवाज़: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर निकाली रैली
नई टिहरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका व मिनी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर मानदेय बढ़ोत्तरी सहितदस सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली। हनुमान चौक से कलक्ट्रेट तक निकाली गई रैली नें प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में डीएम मयूर दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। सभी नौ ब्लाकों से भारी संख्या में जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कलक्ट्रेट पहुंचकर कुछ देर धरना देते हुए डीएम मयूर दीक्षित को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

