आयोजन: स्वास्थ्य मेले में दो ने किया अंगदान, 151 की बनी आभा आईडी
श्रीनगर। आयुष्मान भवः अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के तत्वाधान में कम्युनिटी स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांखाल में किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी द्वारा किया गया।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में आम जनमानस को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल विशेषज्ञ हैल्थ मेले में 225 लोगों की डायबीटीज, हाइपरटेंशन, ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर, नेत्र रोग, स्वास्थ्य जांच की गयी।
स्वास्थ्य मेले में 15 आयुष्मान कार्ड, 151 आभा आईडी व 2 लोगों द्वारा अंगदान की शपथ ली गयी। स्वास्थ्य मेले में नेत्र रोग, अस्थि रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, स्त्री रोग, बाल रोेग, मेडिसीन आदि विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवायें दी गयी।
स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से डा. अरविन्द नौटियाल, डा. निकिता, डा. आलोक कुमार, डा. सोनाली जोशी ,डा. प्रकाश श्रीवास्तव, डा.उर्वशी, डा. सईदुर रहमान, डा. पार्थ दत्ता, डा. जसप्रीत कौर, प्रभारी चिकित्साधिकारी पाठीसैण डा. आरती बहल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

