आस्था: आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखण्ड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, बदरीनाथ के लिए हुए रवाना

आस्था: आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखण्ड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, बदरीनाथ के लिए हुए रवाना
Spread the love

ऋषिकेश। साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत एक बार फिर से आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड आए.। सबसे पहले रजनीकांत ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु सुधानंद सरस्वती के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन भी कराया। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बता दें कि ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद आश्रम से साउथ एक्टर रजनीकांत का गहरा नाता है। वे हर साल यहां आते हैं। जहां वे अपने गुरु को प्रणाम और गंगा आरती कर भ्रमण पर निकलते हैं। इस बार भी 5 सितंबर को एक्टर रजनीकांत दयानंद आश्रम पहुंचे और अपने गुरु सुधानंद सरस्वती का हाल जाना। बताया जा रहा है कि दयानंद आश्रम के सुधानंद सरस्वती का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। यही कारण है कि वे उनका हाल जानने के लिए ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने सुधानंद सरस्वती की स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने आश्रम में मौजूद लोगों को भोजन भी कराया। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे पत्तल में खाना खाते नजर आए। इसके बाद रजनीकांत बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हो गए। बड़े पर्दे के सुपरस्टार रजनीकांत कई बार उत्तराखंड के दौरे पर आ चुके हैं। खास वे ऋषिकेश और बदरीनाथ धाम जाते हैं। अगर उनके बारे में जानें तो वे साउथ के बड़े और फेमस एक्टर हैं।

Parvatanchal