आगजनी: मसूरी के द रिंक होटल में लगी आग, कभी वुडन फ्लोर के स्केटिंग रिंक के लिए फेमस था

आगजनी: मसूरी के द रिंक होटल में लगी आग, कभी वुडन फ्लोर के स्केटिंग रिंक के लिए फेमस था
Spread the love

देहरादून। मसूरी के प्रसिद्ध होटल द रिंक में सुबह के आग लगने से पूरा होटल जल कर खाक हो गया। यह किसी जमाने में एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक हुआ करता था, लेकिन रविवार सुबह 12 कमरों के इस खूबसूरत होटल में अब चारों ओर राख ही राख नजर आ रही है। होटल में सुबह चार बजे आग लग गई। इस दौरान होटल का मालिक कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का पता चला तो होटल मालिक ने होटल कर्मचारियों को आग लगने की सूचना दी और खिड़की तोड़ कर बाहर निकला।

उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल द रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। होटल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था।

अंदर से सभी कर्मचारी सही सलामत निकल गए थे। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

वर्तमान में यहां पर 30 कमरों का होटल संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा।आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग  बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग किया। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बता दें कि मसूरी स्थित होटल द रिंक वर्ष 1890 में बना था। यह होटल किसी जमाने में एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक हुआ करता था। होटल में कुश्ती  का आयोजन भी किया जाता था, यहाँ सत्तर के दशक में मशहूर किंग कोंग और दारा सिंह के बीच कुश्ती भी आयोजित हुयी थी। जिसमे दारा सिंह विजय हुए थे।

Parvatanchal