आक्रोश: सड़क की बदहाली को लेकर जनता में भारी नाराजगी, शीघ्र ठीक न हुई तो करेंगे आंदोलन

Spread the love

 

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लाक की रौणद रमोली पट्टी के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला स्यालगी-भरपूर मोटर मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है। जर्जर मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने लोनिवि से मार्ग का सुधारीकरण, डामरीकरण करने की मांग की है। भरपूर की क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती कलूड़ा, ग्रामीण मनभावन बगियाल, प्रविंद्र राणा ने बताया कि स्यालगी-भरपूर मोटर मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। यह मार्ग भरपूर, बागी, खेतपाली, कोर्दी, सिलारी, हलेथ, बेथाण, गोलाणी आदि गांवों का यातायात का प्रमुख मार्ग है। लेकिन मार्ग पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े बने हुए हैं। पैराफिट सहित सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। यही नहीं पुश्ते और दीवार भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रखी हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड से मार्ग पर क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण कराने, सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है। कहा कि जल्द समस्या हल न होने पर वह आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।

Parvatanchal