आक्रोश: विधायकों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी का वरिष्ठ नागरिकों ने किया विरोध
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी किए जाने का विरोध किया है। कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपनी ईपीएफ तथा अन्य पेंशन बढ़ाने के लिए वर्षों से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। ज्वालापुर में सोमवार को हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने मिलकर अपने मासिक वेतन में 60,000 रुपये से लेकर 75000 तक की बढ़ोतरी कर ली। जनता प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जीएसटी और इनकम टैक्स के माध्यम से सरकार को टैक्स दे रही है लेकिन जनप्रतिनिधि कोई टैक्स नहीं देते हैं। बैठक में संगठन में शामिल ललिता प्रसाद, किशोरी लाल कौशिक, द्वारका दास शर्मा, कृष्ण सिंह लाड़ का स्वागत भी किया गया। बैठक में शिवचरण, हरिनाथ धीमान, डा. रमेश कुमार, हरदयाल अरोड़ा, सुखबीर सिंह, ताराचंद, देवीदयाल, अतर सिंह, सीताराम, सोमपाल सिंह, एससीएस भास्कर, महेंद्र सिंह, भौपाल सिंह, विद्यासागर गुप्ता, एसपी गौड़, सुंदरलाल, एसएन बत्रा, पीसी धीमान, केपी शर्मा, प्रेम कुमार, रामसागर सिंह, बाबूलाल सुमन, बदन सिंह, सुभाष ग्रोवर, महेन्द्र शर्मा, गिरधारीलाल, शिव बचन, रामबाबू सिंह, अरूण राणा, जोगेंदर तनेजा, हरिश्चन्द्र चावला, शिवकुमार शर्मा, संतोख सिंह, सतपाल चांदना, सुभाषचन्द्र मौजूद रहे।

