खा़स ख़बर: भालू के हमले से घायल महिला जंगल में मिली, बीते रोज से थी लापता

खा़स ख़बर: भालू के हमले से घायल महिला जंगल में मिली, बीते रोज से थी लापता
Spread the love

चमोली। विकासखंड पोखरी में बुधवार को घास लेने जंगल गई महिला लापता हो गई थी। गुरुवार सुबह तलाश शुरू की गई तो महिला जंगल में बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोचा हुआ है। महिला एक पेड़ के सहारे लेटी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।
पाव गांव की रामेश्वरी ( 42) साल घास लेने जंगल गई थी। देर तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। ग्रामीण और वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। रात होने पर तलाश बंद कर दी गई। गुरुवार सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली।
भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोच रखा है। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई।

Parvatanchal