शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: सोमवार, 17 नवंबर 2025

मेष : पिछले कुछ अनुभवों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। संपत्ति संबंधी कार्य भी आगे बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। किसी भी नाजुक परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू रखें और बहुत ही सोच-समझकर कार्य करें। वर्ना कोई आपका फायदा उठा सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग बन रहे हैं। वाहन संबंधी कोई गतिविधि करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। सरकारी कार्यों से संबंधित किसी भी कागज और दस्तावेज पर बिना पढ़े-लिखे हस्ताक्षर न करें। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी आर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंध उजागर होने से घर का वातावरण नकारात्मक होने की आशंका है। घबराहट और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।

वृष : समय की गति आपके पक्ष में बनी हुई है। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता का सदुपयोग करें। कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में मन में नकारात्मक विचारों को न उपजने दें। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। रिस्क जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ये समय सहज और शांति से व्यतीत करने का है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें। कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। कोई नजदीकी यात्रा आपके भाग्य का द्वार खोल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। प्रेम संबंध में माधुर्य बना रहेगा। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। काम के साथ आराम भी करने की आवश्यकता है।

मिथुन : आज व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। समस्याओं का समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपने कार्यों को पूरा करने का उत्साह बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। आवेग में आने से नुकसान हो सकता है। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी न होने की वजह से मन उदास रहेगा। संतान को डांट-फटकार के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें। अगर किसी नए काम से संबंधित योजना बनाई हैं, तो उसे कार्य रूप देने का उचित समय है। इस समय आपको अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में नए आर्डर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में आपके सहयोगी जलन की भावना से आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात खुशी देगी। खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को गंभीरता से लें। अपना उचित इलाज करवाएं।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

कर्क : आज नई गतिविधियों को स्थगित रखें, अपनी वित्तीय योजनाओं पर अधिक ध्यान दें। मित्रों और परिवार के साथ ही मनोरंजन में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। व्यक्तिगत वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। इस वजह से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर बन रही योजनाओं में कुछ बाधाएं आने से चिंता रहेगी। हालांकि समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। आज व्यापारिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। इस समय वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नया कार्य करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। अभी आप जितनी मेहनत करेंगे, भाग्य भी उतना ही साथ देगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।असंतुलित खानपान और अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इस वजह से एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

सिंह : आपकी योग्यता की वजह से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आप अपने अंदर मनोबल और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूरदराज के संपर्क मजबूत होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे हल करने का अनुकूल समय है। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठेंगे। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें, लेकिन पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। व्यवसाय में आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, लेकिन अभी मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रह सकती है। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें, आपको कोई बेहतर आर्डर मिलने की भी उचित संभावना है। घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। आपकी लापरवाही की वजह से पेट खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें।

कन्या : रुकावटों के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही हल्का महसूस करेंगे। अपने वाहन के उचित रखरखाव पर ध्यान दें। ऑनलाइन खरीदारी में आपके साथ धोखा हो सकता है। अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड आदि दस्तावेज किसी को न दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। व्यवसाय संबंधी समस्या समझने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। शेयर बाजार और तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी अवश्य रखें। ऑफिस में फाइनेंस को लेकर कुछ गलती होने की आशंका है। पारिवारिक सदस्यों और जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित बना रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

तुला : आज नई परेशानियां सामने आएगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि से समस्या का समाधान भी पा लेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या सुलझ जाएगी। निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आप तनाव की स्थिति महसूस करेंगे और भावनाओं में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यावहारिक रखें। कुछ समय एकांत अथवा आत्मचिंतन करने में भी लगाएं। कार्य क्षेत्र में आज अपनी उपस्थिति जरूर रखें, क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से पूर्ण सहयोग न मिलने से दिक्कतें आ सकती है। इस समय मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपके व्यवसाय में गति आएगी। ऑफिस का माहौल यथावत ही रहेगा। काम के साथ-साथ पारिवारिक दायित्व का भी पूरा ध्यान रखें। इससे घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। व्यवस्थित दिनचर्या और आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ और निरोगी रखेगा।

वृश्चिक : प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे और उनके मार्गदर्शन में आप कोई बड़ा निर्णय लेने में समर्थ होंगे। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो आज उससे संबंधित समाधान मिलने की उम्मीद है। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं। इस स्थिति पर विचार-विमर्श होगा। धैर्य और विवेक से निर्णय लें। हालांकि, मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ भी जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। कारोबारी गतिविधियों में सचेत और व्यवस्थित रहने से आप किसी परेशानी से बच जाएंगे। इस समय कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। नौकरी-पेशा व्यक्तियों का अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ उलझना उचित नहीं है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे और घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है। परेशानियों की वजह से तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।

धनु : समय आपके पक्ष में है। कुछ बेहतर संपर्क स्थापित होंगे। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान देने के साथ-साथ अपने रिश्तों के लिए भी समय जरूर निकालें। अत्यधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। व्यवसायिक तनाव की वजह से भी घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम को शुरुआत करने की योजनाएं बनेंगी, लेकिन उन्हें कार्य रूप देने के लिए बहुत अधिक मेहनत और सावधानी भी रखनी होगी। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजना को स्थगित भी करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मस्ती और सुकून भरा समय रहेगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें। मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

मकर : अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। आपकी व्यवहार कुशलता आपको आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। अधिक सोच-विचार करने की अपेक्षा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने पर ध्यान दें। इस समय यात्रा करना उचित नहीं है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता हो सकती है। तनाव न लेकर पुनः प्रयास करें। व्यवसाय से संबंधित लिया गया फैसला फायदेमंद रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। सरकारी सेवारत लोगों पर अधिक कार्यभार रहेगा। अपने जीवन साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज लें। खानपान संतुलित रखें।

कुंभ: दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें, इससे आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी तैयारियों की प्लानिंग होगी और शॉपिंग में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। कभी-कभी आपका चिड़चिड़ापन और हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। फिजूलखर्ची की वजह से धन संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार संबंधी निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। अगर बैंक से संबंधित कोई मामला अटका हुआ है, तो आज हल होने की संभावना है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में गंभीरता रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। नकारात्मक संगति और आदतों से दूरी रखें।

मीन: आज कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अपने निर्धारित लक्ष्य पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी होने से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, लेकिन तनाव न लें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करने में काफी हद तक सहायक रहेगा। इस समय व्यवसाय को लेकर कुछ हलचल जैसी स्थिति बनी रहेगी। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है, लेकिन अभी कार्य प्रणाली में कोई भी परिवर्तन लाने का प्रयास न करें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ मेलजोल रखते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। अन्यथा बदनामी हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रह सकती है। व्यायाम और योगा अवश्य करें।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!