सनसनी: घर पर पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका

सनसनी: घर पर पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव,  हत्या की आशंका
Spread the love

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लाक के सांगण साहु गांव में घर के अंदर बुजुर्ग महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला की हत्या की आंशका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के दोनों कानों से खून निकल रहा था। बुजुर्ग के गले का गलोबंद भी गायब है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सांगण साहु गांव निवासी मोहन की पत्नी गंगा देवी उम्र 60 वर्ष गांव में अकेले रहती थी। उनका बेटा चढ़ीगढ़ में होटल में काम करता है। जबकि पति मोहन सिंह की लमगड़ा में दुकान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की अपने स्वजन से बात हुई थी लेकिन शनिवार को कोई बात नहीं हुई।
काफी देर बाद भी जब बुजुर्ग महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा उनके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दरवाजा खुला था और बुजुर्ग महिला बिस्तर पर पड़ी थी। उठाने के बाद भी नहीं उठने पर भतीजा अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद रविवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी प्रथमदृष्टया हत्या की आशंक जता रही है।
एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी देवेंद्र पींचा ने मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जानकारी ली।

 

ये भी पढ़ें:   निगरानी: घर–घर सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने की गहन जांच, तीन पर ठोका जुर्माना

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!