खाई में गिरे बाइक सवार ,तीन घायल,,एक की हालत गंभीर

खाई में गिरे बाइक सवार ,तीन घायल,,एक की हालत गंभीर
Spread the love

पिथौरागढ़ । बेरीनाग तहसील मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर उडियारी बागेश्वर मोटर मार्ग में उडियारी बैंड के पास शनिवार देर रात एक बाइक खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक कोटमन्या से बेरीनाग आ रहे थे। हादसे में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सड़क पर लाकर 108 के माध्यम से सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया।
एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं दो घायल युवकों का उपचार बेरीनाग सीएचसी में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले गई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Parvatanchal