हादसा: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फ़रार

हादसा: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फ़रार
Spread the love

रुड़की। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सालियर बाईपास के समीप एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना से घबराया चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी साहिल शुक्रवार की रात को बाइक से सालियर बाईपास से होकर जा रहा था। जैसे ही वह पनियाला कट के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ को देख चालक कार को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। घायल साहिल को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया।
नौकरी का झांसा देकर महिला से 36 लाख की ठगी
एक अन्य मामले में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों द्वारा एक महिला से 36 लाख रुपए हड़प लिए गए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Parvatanchal