आक्रोश: बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी से मिला प्रतिनिधिमंडल

आक्रोश: बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Spread the love

 

देहरादून। शहर में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर सीटू ,आंगनबाड़ी महिला समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल से मिला। उनसे नालापानी रोड पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस चौकी मयूर विहार, थाना रायपुर की लापरवाही की शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के चलते हुई नौजवान की हत्या से साफ़ ज़ाहिर हो चुका है कि शहर में अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद हैं। एसपी सिटी से मांग की गई कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए ।
प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून शहर में हो रही चोरी की वारदातों पर भी रोक लगाने की मांग की।
इसी प्रकार डोईवाला थाने द्वारा एक पुराने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने की शिकायत भू पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से की गई एसपी सिटी डोबाल ने प्रतनिधिमंडल को आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
प्रतिनिधिमण्डल में सीटू महामंत्री लेखराज, महिला समिति की उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष ज्योतिका पाण्डेय एवं रजनी गुलेरिया, सीपीएम सचिव अनन्त आकाश, सीटू उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल ,महिला समिति जिलाध्यक्ष नुरैशा अंसारी व लक्ष्मी पंत आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Parvatanchal