शर्मनाक: शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, युवक के खिलाफ मामला दर्ज़

शर्मनाक: शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, युवक के खिलाफ मामला दर्ज़
Spread the love

हरिद्वार। जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने जब युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से कोलकाता (बंगाल) की रहने वाली एक महिला हरिद्वार के सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। महिला ने औद्योगिक क्षेत्र में ही किराए पर कमरा लिया हुआ है, महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह खुद मेहनत कर अपना गुजर-बसर करती आ रही है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान फूलगढ़ थाना पथरी निवासी युवक से हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे उनमें बातचीत बढ़ी, इसके बाद आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखकर उसका भरोसा जीत लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वह उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। आरोप है कि कई महीने बीतने पर जब महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उसने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Parvatanchal