भूकंप के तेज झटके से हिले थराली और बागेश्वर

भूकंप के तेज झटके से हिले थराली और बागेश्वर
Spread the love

चमोली।े जनपद चमोली के थराली सहित बागेश्वर की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में दोपहर बाद 2.42 पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। हालांकि यह झटका बहुत कम समय के लिए था। भूकंप के झटके के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। ग्वालदम में इसका अधिक तेज झटका महसूस किया गया। हालफिल्हाल भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है।

Parvatanchal