एटीएस की सरकारी पिस्टल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से मचा हड़कंप

एटीएस की सरकारी पिस्टल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से मचा हड़कंप
Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार पहुंचे आतंकवाद निरोधी दस्ते के एक दारोगा की निगरानी से नौ एमएम की सरकारी पिस्टल रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई। जिससे हरिद्वार से रुद्रपुर तक हड़कंप मच गया। इस मामले में देर रात रानीपुर कोतवाली में पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आतंकवाद निरोधी दस्ता नैनीताल से सम्बद्ध एएसआई प्रकाश सिंह एटीएस रुद्रपुर पोस्ट से अपने निजी वाहन में तीन सरकारी शस्त्र लेकर हरिद्वार एटीएस मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान वे रास्ते में प्रकाश सिंह कई स्थानों पर रुके। एटीएस मुख्यालय पहुंचकर हथियार जमा कराने के दौरान नाइन एमएम की एक पिस्टल गायब मिली।
उन्होंने मामले की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी । शुरुआती पड़ताल के बाद एटीएस के प्लाटून कमांडर अमित सिंह की तहरीर पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रानीपुर कोतवाली के एसएस आई नितिन चौहान ने बताया कि पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

 

Parvatanchal