दुखद: रोडवेज की बस से कुचलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में
देहरादून। आईएसबीटी के समीप गुरुवार की सुबह चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। बस के कुचलने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 67 वर्षीय स्वराज सिंह निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी गुरूवार सुबह आईएसबीटी पर सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान आईएसबीटी के अंदर से चंडीगढ़ रोडवेज की बस चंडीगढ़ जाने के लिए निकल रही थी, तभी टक्कर लगने से बुजुर्ग आगे के टायर के नीचे आ गया। आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

