आवाज़: SFI ने उठाई सर्वे चौक का नाम शहीद-ए-आजम भगतसिंह चौक करने की मांग

आवाज़: SFI ने उठाई सर्वे चौक का नाम शहीद-ए-आजम भगतसिंह चौक करने की मांग
Spread the love

 

शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की 91वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

 

 

देहरादून। स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया ( SFI) द्वारा 91वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह , राजगुरु व सुखदेव को याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संगठन ने
सर्वे चौक का नाम बदल कर शहीद-ए-आजम भगतसिंह चौक रखने की मांग की।

डीएवी महाविद्यालय देहरादून में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजन कर SFI की ओर से शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के स्वप्नों को साकार करने के लिए संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सक्सेना, डॉ अतुल सिंह, डॉ प्रशांत कुमार , एस एफ आई से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
SFI की डीएवी कॉलेज इकाई के द्वारा डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना व जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की छाया प्रति भेंट की गई।
श्रद्धांजलि सभा के बाद जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से मिलकर सर्वे चौक को भगतसिंह चौक घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन जल्दी ही इस मुद्दे को लेकर मेयर से मुलाकात करेगी ।

इस अवसर पर एस एफ आई प्रदेश कमेटी के सदस्य अतुल कांत व शैलेन्द्र परमार, डी ए वी कालेज इकाई अध्यक्ष मनोज कुंवर, संजय कुनियाल, शुभम कंडारी, सोनू सिंह, हरि गोतम, रितिक राणा, सलोनी पंत, ज्योति, रिया, सपना, आयुष, आदित्य, आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Parvatanchal