परंपरा: खरसाली गांव में आयोजित हुआ दो दिवसीय धियाणीं मिलन एवं सम्मान समारोह

परंपरा: खरसाली गांव में आयोजित हुआ दो दिवसीय धियाणीं मिलन एवं सम्मान समारोह
Spread the love

 

धियाणीयों को ग्राम देवता और मां यमुना का प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

उत्तरकाशी। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव (खुशीमठ) में दो दिवसीय धियाणीं मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गुरूवार को दूसरे दिन ग्राम देवता सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद ग्रामीण व महिलाएं भूतेश्वर मंदिर में पहुंचे। यहा आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पारंपरिक वेशभूषा में आई महिलाओं से पारंपरिक तांदी नृत्य किया। जिससे वहां का समां देखते ही बनता था।
मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव (खुशीमठ) में बुधवार से दो दिवसीय धियाणीं मिलन एवं सम्मान समारोह का आगाज किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम देवता सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी गांव की धियाणींयों को ग्राम देवता और मां यमुना का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ग्रामीण महिलाओं संग धियाणीयां भूतेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई। सभी महिलाओं ने भूतेश्वर मंदिर परिसर में एकत्रित होकर पारंपरिक तांदी नृत्य किया। इस मिलन समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!