आत्मघात: गृह क्लेश मेंं पति पत्नी के खा लिया जहर,पत्नी की मौत,पति की हालत गंभीर
हल्द्वानी। बीते रोज शाम को लालकुंआ क्षेत्र में पारिवारिक कलेश की चलते पूर्व बीडीसी ने देर शाम पत्नी सहित जहर का सेवन कर लिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गयी। वहीं पूर्व बीडीसी की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी ने अज्ञात कारण के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रकाश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जब घर गए तो उनकी अपनी पत्नी उमा से किसी बात में बहस हो गई। पड़ोसियों के मुताबिक इसी बीच उमा ने घास सुखाने वाली दवा पी ली। पत्नी को अचानक जहरीला पदार्थ पीते देख पति ने भी उसमें बची हुई शेष दवा स्वयं पी ली, और तुरंत पत्नी को अपनी जीप में डालकर डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी पत्नी उमा ने दम तोड़ दिया, वहीं प्रकाश का उपचार चल रहा है।

