कामयाबी: 60 किलो गांजा सहित तीन गिरफ्तार
पौड़ी। रात में गांजे की सप्लाई करने वाले तीन शातिर तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 60 किलो गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार, बीते रोज थाना थलीसैंण पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी करने आने वाले हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बैजरो पुल पर एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार चालक कार छोड़कर भागने लगा। इस पर उन्हें घेर कर दबोचा गया। कार की तलाशी के दौरान उससे 5 प्लास्टिक के कट्टों में रखा 60 किलो 418 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कपिल कुमार, निवासी नजीबाबाद बताया। बताया कि उसके दो अन्य साथी शिवम, निवासी पूरनपुर बढापुर, बिजनौर व भूपेन्द्र, निवासी बिजनौर, रास्ते में ही रुक गये हैं। इस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को तलाश कर मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

