पुण्यतिथि: ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे स्व. रणजीत सिंह वर्मा, राज्य निर्माण आंदोलन में निभाई अग्रणी भूमिका

पुण्यतिथि: ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे स्व. रणजीत सिंह वर्मा, राज्य निर्माण आंदोलन में निभाई अग्रणी भूमिका
Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा की छठीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में लोगों को बताया। मंगलवार को पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल सहित अन्य लोगों ने पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनोज नौटियाल ने कहा कि रणजीत सिंह का संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। पृथक राज्य की लड़ाई को उनके नेतृत्व की वजह से सफलता प्राप्त हुई।
राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बावजूद वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे। कहा कि नगर पालिका डोईवाला से विद्यालय प्रबंध समिति स्व. रणजीत सिंह वर्मा की मूर्ति कॉलेज परिसर में लगाने की मांग भी करेगी। उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि स्व. रणजीत सिंह वर्मा ईमानदारी की प्रतिमूर्ति रहे। उन्होंने जन सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में मसूरी कांड के शहीदों को भी याद किया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, राज्य आंदोलनकारी चंडी प्रसाद थपलियाल, सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी, वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, शुभम कंबोज, श्रीपाल, उदय सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal