एहतियात: अतिवृष्टि को देखते हुए पौड़ी हाइवे पर रात को यातायात पर रोक

एहतियात: अतिवृष्टि को देखते हुए पौड़ी हाइवे पर रात को यातायात पर रोक
Spread the love

 

पौड़ी। पौड़ी हाईवे पर कोटद्वार से दुगड्डा के बीच कई जगह डेंजर जोन बनने पर अब रात के समय यातायात को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को सिद्धबली मंदिर के पास पहाड़ से सवारियों से भरे मैक्स वाहन में बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। मंगलवार को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर वाहनों का दबाव कुछ कम रहा। वाहन चालक समूह बनाकर गुजर रहे थे और एक दूसरे से तालमेल बनाए हुए थे। वहीं, सोमवार की घटना के बाद अब स्थानीय प्रशासन एवं लोनिवि ने अलग-अलग जगह कड़ी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। रात के समय यातायात को रोक दिया गया है। सुबह पांच बजे से वाहनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। गया। पुलिस प्रशासन ने खतरे की आशंका को देखते हुए रात को नौ बजे के बाद सुबह पांच बजे तक पौड़ी हाईवे पर यातायात को प्रतिबंधित कर दिया है। विभिन्न जगहों पर बनीं पुलिस चेकपोस्ट व चौकियों पर मार्ग से गुजर रहे लोगों को आगाह किया जा रहा है। इस संबध में यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर कई जगह डेंजर जोन बनने और पिछली घटनाओं को देखते हुए रात नौ से सुबह पांच बजे तक यातायात रोका जा रहा है। दिन में भी पूरी सावधानी के साथ यातायात गुजारा जा रहा है। 112 पुलिस और इंटरसेप्टर मोबाइल वैन मार्ग पर निरंतर सक्रिय है।d

Parvatanchal