बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़, चार की मौत, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका

बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़, चार की मौत, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका
Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।
जनपद के धराली गांव की खीरगंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई है। बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है। धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है।
हालात इतने विकट हैं कि सेना भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुई है। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है। आज सुबह ही उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि हुई है। अतिवृष्टि की चपेट में आने से बड़ी संख्या में बकरियां गदेरे में बह गईं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

 

Parvatanchal