सीनाज़ोरी: चौकी प्रभारी से अभद्रता करने पर महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज़
देहरादून। चौकी प्रभारी से अभद्रता करने व फोन तोड़ने के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के सी भट्ट ने बताया कि जुगल किशोर निवासी गंगोल पंडितवाड़ी ने चौकी सर्किट हाउस पर गौरव धीमान निवासी गंगोल पंडितवाड़ी के विरुद्ध चौकी सर्किट हाउस में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि
गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों की ओर से रात्रि में पीड़ित घर के शीशे तोड़ दिए गए।
चौकी प्रभारी द्वारा गौरव धीमान को पूछताछ के लिए चौकी पुर बुलाया गया, जिस पर गौरव धीमान अपनी माता इन्दु धीमान तथा बहन काजल धीमान के साथ चौकी पर पहुंचा।
चौकी पर गौरव धीमान से घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने के दौरान उसकी बहन काजल धीमान व अन्य स्वजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और चौकी प्रभारी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। घटना के संबंध में चौकी प्रभारी सर्किट हाउस की ओर से तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

