दग़ाबाज़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
काशीपुर। मंगलवार को कोतवाली पहुंची एक युवती ने तहरीर देखकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बरहैनी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यूपी के मसवासी निवासी एक युवक का उसके घर में आना जाना था। आरोप लगाया कि बीते 14 जुलाई को युवक उसे दोराहा रोड स्थित एक निजी होटल में बुलाया जहां युवक ने उसके साथ निकाह करने की बात कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
घर में दबिश देकर वांछित को 14.84 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा
दूसरी तरफ, पुलिस ने एक घर में दबिश देकर फरार आरोपी को 14.84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में दर्ज एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार शहनवाज पुत्र नफीस घर पर दबिश दी। पुलिस को आता देख शहनवाज ने छत की ओर दौड़ लगा दी और दीवार पर चिपककर छिप गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

