आक्रोश: पूर्व सैनिक के बेटे पर नशा कारोबारियों के जान लेवा हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली

आक्रोश: पूर्व सैनिक के बेटे पर नशा कारोबारियों के जान लेवा हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली
Spread the love

 

देहरादून। पूर्व सैनिक के पुत्र पर हुए हमले के मामले में प्रशासन द्वारा एक सप्ताह तक अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करने पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व सैनिकों ने दिलाराम चौक से रैली निकाल कर अपनी नाराज़गी का इज़हार किया।
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कॉर्डिनेटर को ज्ञापन भी सौंपा गया और मांग की गई कि सभी आरोपियों पर जल्दी से जल्दी कार्यवाही की जाए। पूर्व सैनिकों का कहना है कि आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई न होने तक वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष मेजर महाबीर सिंह रावत ने पूर्व सैनिक देवेन्द्र डोभाल का साथ देने के लिए सभी पूर्व सैनिकों का धन्यवाद किया और रैली के दौरान शांति पूर्वक एवं अनुशासन के साथ सहयोग करने के लिए सभी की सराहना की।

Parvatanchal