शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 03 जुलाई 2025

मेष :
कुछ समय सोसाइटी या सामाजिक कामों के लिए भी निकालें। इससे आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सबसे ऊपर रहेगा। पैसा आने के साथ-साथ खर्च भी होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। दोपहर के बाद किसी वजह से आत्मविश्वास कम हो सकता है। लापरवाही की वजह से कोई मौका भी हाथ से निकल जाएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ बहस की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई भी मजबूत फैसला लेते समय उस पर गहराई से सोच-विचार करना बहुत जरूरी है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके हक में आने की संभावना है। जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मजेदार समय बीतेगा और एक-दूसरे के साथ समय बिताना आपसी रिश्तों को मधुर बनाएगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। थोड़ी सी सावधानी आपको परेशानी से बचा सकती है।
वृष :
कुछ समय आत्म-चिंतन या आध्यात्मिक जगह पर बिताने से आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक और पारिवारिक कामों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों से दूर रहें। गुस्सा अपने स्वभाव पर न आने दें। इससे करीबी लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जमीन से जुड़े कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। हालातों से समझौता करें। कार्यक्षेत्र में आज अपनी उपस्थिति जरूर रखें, क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से पूरा सहयोग न मिलने से दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय मार्केटिंग और ऑनलाइन कामों के जरिए आपके व्यवसाय में तेजी आएगी। ऑफिस का माहौल जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें, नहीं तो शादीशुदा जीवन में परेशानी आ सकती है। आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी बीमारी है, तो लापरवाही न करें और सही जांच करवाएं।
मिथुन :
आज व्यस्त दिनचर्या रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा, जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे और अपने कामों को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे। रुपए-पैसे से जुड़ी किसी भी तरह की उधारी न करें, वरना इससे आपकी खुद की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। संतान की कोई गलत बात पता चलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, लेकिन शांति से समाधान निकालें। कार्यक्षेत्र में सभी फैसले खुद ही लें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की भी जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों का ज्यादा काम का बोझ कम होगा। घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। ज्यादा काम और तनाव का असर ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। अपनी नियमित जांच भी कराते रहें।
कर्क :
कर्क राशि के लोगों को अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा, साथ ही पारिवारिक और बाहरी कामों में अच्छे से तालमेल बनाकर चलने से दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और समाज में आप अपनी किसी विशेष सफलता के कारण सम्मानित होंगे। बच्चे का कोई गलत व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। घर के बड़े सदस्यों से सलाह करने से आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है। ससुराल वालों के साथ रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका खास योगदान जरूरी है। व्यवसाय से जुड़े किसी भी योजना में जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। ऑफिस में भी कुछ राजनीति वाला माहौल रहेगा, अच्छा होगा कि इन बातों से अपने आप को दूर रखें। घर का वातावरण सुखमय और प्यार भरा बना रहेगा। लव पार्टनर से प्यार का इजहार करने का यह अच्छा समय है। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें।
सिंह :
रोज की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। सितारों की स्थिति अच्छी बनी हुई है, इसका सही इस्तेमाल करें। धैर्य और शांति बनाए रखने से आप अपने अंदर फिर से नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। दूसरों के कामों में दखल देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान दें। जरूरी कामों को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें और समय पर पूरा कर लें। युवा आज समय का पूरा इस्तेमाल करेंगे। व्यावसायिक कागजों और फाइलों को ठीक से रखें, वरना कोई लक्ष्य आपकी आंखों से दूर हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कामों को समय रहते पूरा करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी से जुड़े अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिलेगा। घर के बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
कन्या :
आज कोई महत्वपूर्ण सफलता आपका इंतजार कर रही है, इसलिए आलस और लापरवाही छोड़कर अपने कामों पर ध्यान दें। खासकर महिलाओं के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिलने के योग हैं। ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा रखना ठीक नहीं है। कमाई के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी सफलताओं का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपका दबदबा रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है। ऑफिस में किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है, इसलिए अपने कामों पर ध्यान दें। परिवार के लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। भीड़भाड़, प्रदूषण आदि में जाने से बचें। गले में इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम की स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
तुला :
प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपकी परेशानी हल हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज-मस्ती में बीतेगा। घर के बदलाव से जुड़ी योजनाएं सच हो सकती हैं। ध्यान रखिए कि किसी पुश्तैनी संपत्ति या किसी और बात को लेकर भाइयों के साथ कुछ बहस होने की संभावना लग रही है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और समझदारी से हालात ठीक भी हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति या उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी नौकरी में भी परेशानी आ सकती है, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। पारिवारिक रिश्तों में किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा दखल देने से बचें। भारी और तला हुआ खाना खाने की वजह से गैस और कब्ज की शिकायत रहेगी।
वृश्चिक :
आज कोई अच्छी खबर मिलने से खुश और उत्साहित महसूस करेंगे। व्यस्त रहने के बावजूद आप सामाजिक या आध्यात्मिक कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे झगड़े भी हल होंगे। बहुत ज्यादा मेहनत के बावजूद बनते कामों में कुछ रुकावट आने से परेशानियां बढ़ेंगी। शांति और धैर्य से काम लें। किसी के साथ बहुत ज्यादा बहस में न पड़ें। गाड़ी के रखरखाव से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है। व्यवसाय की जगह पर अपनी उपस्थिति जरूरी रखें और सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आपको अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कमीशन आदि से जुड़े व्यवसाय में सावधानी से काम करें। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के लोगों के आपसी तालमेल से घर में प्यार भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति से शादी से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें और योगा व प्राणायाम भी करें।
धनु :
आज सितारों की स्थिति पूरी तरह से आपके साथ है। अध्यात्म और पढ़ाई से जुड़े कामों में मन लगेगा और मानसिक शांति भी महसूस करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक कामों में भी आपका योगदान रहेगा। अपना दबदबा बढ़ाने का यह अच्छा समय है। यह समय बहुत ही धैर्य और शांति से बिताने का है, दिखावे की आदत नुकसान ही देगी। किसी भी नकारात्मक स्थिति में अपना गुस्सा न करें, शांति से हालातों का सामना करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में न रहें। व्यवसाय के काम आसानी से चलते रहेंगे, लेकिन काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। आर्थिक मामलों में अभी और ज्यादा सोचने-विचारने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे करें। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर घर की व्यवस्था को खराब भी कर सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन आपकी देखरेख से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मकर :
कुछ खास लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और कई खास विषयों पर बातचीत होगी। कोई विशेष काम आसानी से बनने से मन में सुकून रहेगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़े कामों में भी आपका खास योगदान रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें खराब होने से सुधार के कामों में पैसा खर्च होगा, लेकिन घर में खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए। आज कार्यक्षेत्र में कुछ मजबूत और जरूरी फैसले लेंगे जिससे रुके हुए काम जल्दी निपट जाएंगे, जिसका फल आपको भविष्य में मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों से बड़े अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। शादीशुदा जीवन में प्यार रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी खुशनुमा समय बीतेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें और गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतें।
कुंभ :
आज का दिन तेज़ फैसलों, तर्क और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने वाली ऊर्जा से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी फैसले को लेकर आप जल्दबाजी में आगे बढ़ सकते हैं, जिससे मतभेद की संभावना है। बच्चों या बुजुर्गों की बातों को सुने बिना फैसले लेने से असहमति हो सकती है। आर्थिक रूप से आज आप किसी तुरंत फायदे वाली योजना में धन लगाने का मन बना सकते हैं, सावधानी जरूरी है। व्यापार में कोई फैसला तर्क के आधार पर लेंगे, लेकिन भावनाओं को अनदेखा न करें। परिवार में बातचीत तेज़ और असरदार होगी, पर विनम्रता जरूरी है। आप बहुत तेजी से फैसले लेंगे और अपनी बात मजबूती से रखेंगे। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या बहस जैसे कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके विचार प्रभावशाली होंगे, पर दूसरों की राय सुनना भी जरूरी है। टेक्नोलॉजी, कानून, खोज या पत्रकारिता से जुड़े लोगों को आज महत्वपूर्ण अवसर या चुनौती मिल सकती है। ट्रांसफर या अचानक यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में बातचीत की तेजी ज्यादा होगी। आप दिल की बजाय दिमाग से बात करेंगे, जिससे पार्टनर को आपकी बातें कठोर लग सकती हैं। शादीशुदा लोगों को अपने तेज शब्दों से बचना चाहिए। अकेले लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जो बहुत ज्यादा तार्किक हो। आज रिश्तों में थोड़ा रुकना और भावनाओं को समझना जरूरी है। सिरदर्द, नींद की कमी या आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेजी से जीवन जीने की आदत आज आपके शरीर पर असर डाल सकती है। आज थोड़ा धीरे चलना, पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। ध्यान आपकी ऊर्जा को सही दिशा देगा।
मीन :
आज आप अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई रुका हुआ कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कामों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा, साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस के बारे में अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी योजनाओं को शेयर न करें। किसी गैर-कानूनी काम में रुचि न लें, इनकी वजह से आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यावसायिक कामों में बहुत ज्यादा मेहनत और व्यस्तता रहेगी। सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों और साथियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। आपसी संबंध में किसी प्रकार की भी कड़वाहट न आने दें। फाइनेंस संबंधी काम टाल दें। जीवनसाथी काम ज्यादा होने के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग उन्हें सुकून और खुशी देगा। सेहत संबंधी सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह से पालन करें। अभी के मौसम में लापरवाही करना ठीक नहीं है।

