शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 30 जून 2025

मेष :
घर में रिश्तेदारों का आना होगा और काफी समय बाद मिलने-जुलने से खुशनुमा माहौल रहेगा। आपस में विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई भी फैसला लेते समय ज्यादा सोच-विचार न करें, वरना सही समय निकल भी सकता है। किसी को भी पैसा उधार देते समय उसकी वापसी जरूर तय करें या फिर न ही दें, क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कारोबार में किसी खास काम को लेकर बहुत ज्यादा मेहनत रहेगी और सफलता भी मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों और पेमेंट इकट्ठा करने में भी अपना समय लगाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। परिवार में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। शादी के योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। प्रेम संबंधों में प्यार बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ेगी।
वृष :
परिवार के किसी सदस्य की सफलता को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन और मनोरंजन से जुड़े कामों में बेहतरीन दिन बीतेगा। अपने किसी आने वाले लक्ष्य की ओर भी बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा झगड़ा आपसी सहमति से हल होने की उम्मीद है। अच्छा होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। अपने किसी निजी काम में रुकावट आने से मन में कुछ उदासी रह सकती है, लेकिन घबराने की बजाय दोबारा कोशिश करें। कार्यस्थल पर बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा। अपने कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रखें। इससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोग जल्दी ही अपना मनचाहा काम हासिल करेंगे, इसलिए अपने बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। घर में आपसी रिश्तों के बीच तालमेल रखने पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। भूख न लगने और बदहजमी की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। गर्मी से भी अपना बचाव करें।
मिथुन :
आपकी मुख्य कोशिश सभी कामों को योजना के अनुसार व्यवस्थित करने की रहेगी और आप सफल भी रहेंगे। कहीं निवेश करने के लिए अच्छा समय है, बस कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज आप कोई जरूरी फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। लापरवाही और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। किसी गलत काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है। जोखिम भरे कामों में पैसा लगाना नुकसान देगा। अच्छा होगा कि किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। किसी के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत शुरू करें। यह साझेदारी फायदेमंद साबित होगी। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग फायदे की स्थिति में रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर आज काम का बोझ हल्का ही रहेगा। परिवार के लोगों का आपसी तालमेल घर के माहौल को सुखद और प्यार भरा बनाए रखेगा। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानियों से बचने के लिए दिनचर्या ठीक रखें। योगा और ध्यान पर भी ध्यान दें।
कर्क :
परिवार के किसी सदस्य को लेकर चल रही परेशानी आज दूर होगी, साथ ही रुके हुए कामों में भी तरक्की आएगी और आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। मनोरंजन की योजनाएं भी बनेंगी। अपनी जरूरी चीजों का ध्यान खुद रखें। सपनों की दुनिया से बाहर आएं और सच्चाई को समझकर काम करें। किसी और पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। कोशिश करके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं को सच करने का अच्छा समय है, लेकिन अपने बजट से ज्यादा पैसा न लगाएं। साथ ही बाहरी लोगों का अपने व्यापार क्षेत्र पर किसी भी तरह का दखल न होने दें। ऑफिस के काम व्यवस्थित बने रहेंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण दूरियां आ सकती हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा थकावट महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें और ध्यान व व्यायाम जरूर करें।
सिंह :
दिन की शुरुआत किसी अच्छी घटना से होगी। अपने किसी भी फोन कॉल आदि को अनदेखा न करें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर अपना पूरा ध्यान दें। दूसरे कामों के साथ-साथ आपके निजी काम भी आसानी से पूरे होंगे। बाहरी लोगों का दखल अपने निजी जीवन पर न होने दें, नहीं तो आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ बहस होने की संभावना भी है। कोई भी व्यवसाय से जुड़ा फैसला लेते समय पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में जरूरी और बड़ा काम भी मिल सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में चल रही राजनीति के कारण परेशान रहेंगे। परिवार के लोगों और बच्चों के साथ भी खूब समय बिताएं। इससे आपको बहुत ज्यादा सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी। भारी और तेल वाला खाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या खराब रहेगी।
कन्या :
अपनी योजना के अनुसार और नियम से काम करके अपने काम को व्यवस्थित करें। इससे बेहतर नतीजे हासिल करेंगे, चिंता न करें। किसी करीबी रिश्तेदार की परेशानी को हल करने में आपकी मदद सही रहेगी और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। संतुलित व्यवहार रखें। बच्चों को आपका साथ मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपनी चीजों का ध्यान खुद रखें। व्यावसायिक कामों पर निवेश करने के लिए अभी समय ज्यादा अच्छा नहीं है। लोगों से संपर्क और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। ग्राहक से बातचीत करते समय अपने मन को शांत रखें। परिवार के लोगों और जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छी बातचीत हो सकती है। ज्यादा काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। घर का वातावरण खुशनुमा और प्यार भरा बना रहेगा।

तुला :
घर में व्यवस्था बनाए रखने और रखरखाव से जुड़े काम ज्यादा रहेंगे, लेकिन आप पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति की मुसीबत में उसका साथ देने से मन को खुशी मिलेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें। युवा लोग अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। अच्छा होगा कि किसी भी नए काम को शुरू करने की बजाय अभी चल रहे कामों पर ही ध्यान दें। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में सच्चाई बनाए रखें, वरना बिना कारण ही मनमुटाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासकर अपने खाने पर ध्यान देना जरूरी है।
वृश्चिक :
घर के रखरखाव से जुड़े कामों में आपका खास योगदान रहेगा और साथ ही आप अपने काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाएंगे। आपको अच्छी सफलताएं भी मिलेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। रिश्तों में दूरियां मिटाने का तरीका यह है कि किसी के भी निजी मामले में दखल न दें। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़ी योजना बन रही है, तो अभी उस पर और ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है। युवाओं को अपने करियर के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपके व्यवसाय से जुड़ी बेहतरीन सफलताएं आपका इंतजार कर रही हैं। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में भी अचानक फायदा होने की संभावना है। काम करने वाली महिलाओं के लिए संतुलन बनाए रखने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, लेकिन अपोजिट जेंडर वालों से मेल-जोल रखना आपकी पहचान को खराब कर सकता है। अभी के मौसम से अपना बचाव जरूर करें। सही दिनचर्या और खान-पान रखने से आप स्वस्थ रहेंगे।
धनु :
कोई भी खास काम करते समय घर के बड़े सदस्यों से सलाह जरूर लें। निश्चित रूप से उनका मार्गदर्शन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। पिता से जुड़े कोई मामला रुका हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। दिन के दूसरे भाग में मन में बिना किसी कारण के कुछ बेचैनी जैसा महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ और ध्यान में बिताना सही रहेगा। युवा लोगों को अपने करियर से जुड़े कामों में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में अभी स्थिति जैसी चल रही है वैसी ही रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। ऑफिस के कामों को समय पर पूरा न कर पाने के कारण बहुत सी दिक्कतें आएंगी। पुराने दोस्तों के मिलने से अच्छी यादें ताजा होंगी। लव पार्टनर का साथ आपको खुश रखेगा। एलर्जी से जुड़ी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम व बुखार रह सकता है। इस समय स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें।
मकर :
कुछ दिनों से आप जिस काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसका अच्छा फल उम्मीद से ज्यादा मिल सकता है। साथ ही प्रभावशाली लोगों का सहयोग भी मिलेगा। अगर कोई पेमेंट रुकी हुई है तो उसके मिलने की उम्मीद है। इस समय बेकार की गतिविधियों में समय और पैसा बर्बाद होने की स्थिति बन रही है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। पढ़ाई कर रहे लोगों को भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि किसी भी राजनीतिक गतिविधि की नकारात्मक चर्चा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्य क्षेत्र पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कुछ नुकसान होने की संभावना है। बाहरी कामों और मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्त रहने के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थिति अच्छी बनी हुई है। व्यस्त रहने के बावजूद कुछ समय परिवार के लोगों के साथ जरूर बिताएं। परिवार के लोगों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी देगा। बहुत ज्यादा व्यस्त रहने और काम का बोझ रहने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।
कुंभ :
अपनी किसी योजना को सच करने का अच्छा समय है, साथ ही अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज पूरा हो सकता है। मुश्किलों का आप पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करने में समर्थ रहेंगे। कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर शांति और समझदारी से काम लें, गुस्से से काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी वस्तुएं, कागज आदि संभालकर रखें, क्योंकि चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। घर के रखरखाव से जुड़े कामों में लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती है। व्यापार के लिहाज से समय अच्छा है। रुके हुए मामलों को सुलझाने का सही समय है। अपने आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत तय है। नौकरी करने वाले लोग अपने कामों के प्रति लापरवाह न रहें। पारिवारिक कामों में आपका साथ और योगदान माहौल को बहुत ही खुशनुमा बनाएगा। युवा लोग बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करके अपने कामों पर ध्यान दें। अभी के मौसम के कारण गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें, सही इलाज लें।
मीन :
कई कामों में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की सुनें और उस पर अमल करें। किस्मत आपके लिए शुभ अवसर बना रही है। समझदारी से लिए गए फैसले आपको और ज्यादा काबिल बनाएंगे। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय किसी भी जरूरी काम को करने में आलस या ज्यादा सोच-विचार न करें। इससे आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। अपनी योजना और कामों के बारे में किसी से भी बात न करें। व्यावसायिक कामों में की गई मेहनत का सही फल न मिलने से मन में कुछ चिंता बनी रहेगी, लेकिन मीडिया और रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा काम करने के कारण मुनाफा कमा सकते हैं। कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही रहेगा। परिवार में व्यवस्थित और प्यार भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी। खांसी, जुकाम के कारण छाती में कुछ दर्द जैसा महसूस हो सकता है। मौसम से अपना बचाव करें और अपनी जीवनशैली को भी सही रखें।

