शिकंजा: छापेमारी के दौरान एक घर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद,आरोपी गिफ्तार
हरिद्वार। नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस न औषधि विभाग की टीम ने एक घर में छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। टीम द्वारा घर से नशीली दवाए बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार एक सूचना के बाद कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मोहल्ला चैहानान स्थित लिम्ब्रा फार्मेसी में आकस्मिक चैकिंग की गई तो कोई अवैध या प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नहीं मिलीं। मौके पर मौजूद व्यक्ति आमिर से स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधीय के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल स्टोर का मालिक जुबैर है तथा वह पार्टनरशिप में काम करता है। दवाइयां उसके मौहल्ला चैहानान में ही स्थित घर में रखी हैं। जिस पर संयुक्त टीम द्वारा बताये गये घर में छापेमारी करते हुए वहां से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ, सिरप, टैबलेट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमिर को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा मौके से फरार मैडिकल शॉप मालिक जुबैर की तलाश की जा रही है।

