कामयाबी: फेरी वाले बनकर घर पर पहुंचे बदमाशों ने लूट लिए थे सोने के कुंडल, एक गिरफ्तार

कामयाबी: फेरी वाले बनकर घर पर पहुंचे बदमाशों ने लूट लिए थे सोने के कुंडल, एक गिरफ्तार
Spread the love

रुड़की। डेढ़ माह पूर्व ग्राम मोलना में दो व्यक्ति फेरी वाले बनकर गांव के एक व्यक्ति के घर जाकर उनकी महिला से सोने के कुंडल लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद कर लिए गए हैं। जबकि आरोपी का दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। ग्राम मौलना में 2 मई को संदीप कुमार के घर में दो अज्ञात व्यक्ति फेरी वाले बनकर कपड़े बेचने के बहाने घर में घुस गए थे। संदीप कुमार की पत्नी हिना के सोने के कुंडल लूट कर ले गए थे। उसे समय महिला घर पर अकेली थी। मामले में महिला के पति संदीप द्वारा पुलिस को तहरीर देकर लुट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों की पहचान की थी। तभी से आरोपी अपने फोन बंद कर फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त दोनों लुटेरे अमजद व सैफूल निवासी मोहल्ला शेख जादगान गरबी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश जटोल मार्ग के रास्ते झबरेड़ा अपने किसी जान पहचान वाले के यहां आ रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सहित कस्बे से कुछ दूरी पर उनको रोक लिया। पुलिस ने कार से सैफुल को दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अमजद पुलिस को चकमा देकर गन्ने के खेत में घुस कर फरार हो गया। आरोपी के निशानदेही पर लूट गए कुंडल बरामद कर लिए गए। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Parvatanchal