कोविड आज़: मंद पड़ी उत्तराखंड में संक्रमण की रफ़्तार, पढ़िए, गुरुवार का कोरोना अपडेट
संवाददाता
देहरादून, 09 सितंबर। उत्तराखंड में आज भी कोरोनावायरस का असर काफी कम रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के मात्र 16 नए मरीज सामने आए। राज्य में अब तक संक्रमण से ग्रसित होने वाले लोगों की संख्या कुल 343167 हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी संक्रमित व्यक्ति को जान नहीं गंवानी पड़ी। वैसे, राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 7389 हो चुकी है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 26 लोगों ने गुरुवार को कोरोना को मात देकर घर वापसी की। हालांकि अब भी विभिन्न अस्पतालों से 331 लोग संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण जिलेवार स्थिति इस प्रकार रही-
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी जनपद में किसी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। बागेश्वर में एक, चमोली में दो, चंपावत में चार, देहरादून में एक, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, पौड़ी गढ़वाल तथा उधमसिंहनगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये।
विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-


