मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरे बच्चे को कार ने कुचला,दर्दनाक मौत

मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरे बच्चे को कार ने कुचला,दर्दनाक मौत
Spread the love

देहरादून। मोटरसाईकिल के सड़क पर फिसलने से गिरे सात वर्षीय बच्चे को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटी पार्क निवासी योगराज सिंह ने नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल से घर की तरफ जा रहा था। जब वह जोगीवाला रिंग रोड पर पहुंचा तभी उसकी मोटरसाईकिल सड़क पर फिसल गयी, जिससे वह व उसका भतीजा सड़क पर गिर गये तभी तेज गति से आ रही बुलेरो कार ने उसके सात वर्षीय भतीजे गर्वित को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Parvatanchal